- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
आधी रात को पूर्व विधायक की गाड़ी फोड़ी, सीसीटीवी फुटेज में आए हमलावर
उज्जैन | तराना के पूर्व विधायक रोडमल राठौर के महानंदानगर स्थित अंजुश्री परिसर में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को आधी रात में तीन बाइक सवार युवकों ने पत्थर से फोड़ दिया। हमलावर हालांकि सीसीटीवी फुटेज में आ गए है। पूर्व विधायक ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका भी व्यक्त की है।
सुबह नानाखेड़ा थाने पहुंचकर रोडमल राठौर ने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी१३ डीआर ०१११ को रात एक बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पत्थर से फोड़ दिया। आगे का कांच तथा पीछे का कांच पत्थर फोड़ा गया। पुलिस को की गई शिकायत में रोडमल राठौर ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला भी हो सकता है, क्योंकि आने वाले समय में चुनाव है और इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि हमलावार मुझ पर कहीं भी कोई अटैक कर सकते हैं।
रात को गश्त फिर भी हमलावार नहीं पकड़े
रोडमल राठौर ने कहा कि वे खुद २००८ से २०१३ तक विधायक थे तथा पत्नी राजूबाई जिला पंचायत सदस्य रही है। नानाखेड़ा थाना और मोबाइल गश्त का आलम यह है कि घटना के बाद गाड़ी निकली और फिर भी तीन बाइक सवारों को देखा नहीं गया।
थानेदार बोले- आवेदन दे जाओ
पूर्व विधायक ने आक्रोशित स्वर में कहा कानून व्यवस्था के हाल है कि मुझसे थानेदार ने कहा आप आवेदन दे दीजिए, मैं जांच करवा लूंगा, जबकि थानेदार या डीएसपी को मौके पर आकर जांच करना चाहिए तथा सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करना चाहिए।