- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
उज्जैन में पहली बार पेट्रोल 80 रु. पार, सरकार के प्रति लोगों की नाराज़गी बढ़ी
उज्जैन | पेट्रोल की कीमत सर्वाधिक ८० रुपए के स्तर पर जा पहुंची है। रविवार सुबह ८० रुपए की कीमत छूते ही एक बार फिर महंगाई की मांग सीधे वाहन चालकों के जेब पर पड़ती दिखाई दी।
महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी को तगड़ा झटका दिया है। पेट्रोल के कीमत बढ़ाकर सरकार ने महंगाई में तड़का लगा दिया है जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। शहर में पहली बार पेट्रोल के कीमत ८० रुपए प्रति लीटर हो गई जिससे शहरवासियों में भी नाराजगी है। इंडिया ऑइल के लंगर पेट्रोल पर सुबह साधारण पेट्रोल की कीमत ८० रुपए प्रति लीटर तथा एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ८२ रुपए ७९ पैसे थी। मोदी सरकार में पहली बार पेट्रोल ने ८० रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार किया है। कांग्र्रेस शासनकाल में भी लगभग पेट्रोल इसी दाम पर था, जब महंगाई के कारण लोग सड़क पर आ आए थे। पुन: इसी स्तर पर पेट्रोल के दाम आ जाने से आम लोगों की नाराजगी सरकार के प्रति बढऩे लगी है।