- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
केडी गेट पर फिर खुली शराब दुकान, लोगों ने किया चक्काजाम
उज्जैन | केडी गेट पर शुक्रवार सुबह फिर ठेकेदार ने दुकान खोल ली। इसको लेकर क्षेत्रवासी भड़क गए। लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस पर आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया। वहीं फिर दुकान बंद कर दी गई।
आबकारी अधिकारी नितिन जोशी ने बताया कि शराब ठेकेदार ने पुरानी दुकान के सामने नए स्थान पर दुकान खोली थी। इसको लेकर फिर लोगों को आपत्ति थी। इसके पहले ठेकेदार ने जूना सोमवारिया बायपास पर दुकान खोली थी। वहां भी विरोध हुआ था। अब विभाग द्वारा ठेकेदार को शासकीय जमीन आवंटित करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जा रही है। इसके बाद दुकान खोली जाएगी।