- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
आयुर्वेद दिवस पर शिलान्यास:शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय में सोनोग्राफी सेंटर कल से होगा शुरू
शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी चौरसिया ने बताया महाविद्यालयीन कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष/संभागायुक्त और कलेक्टर के विशेष सहयोग से महाविद्यालयीन शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में सातवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 22 अक्टूबर को सोनोग्राफी केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।
डॉ. चौरसिया ने बताया स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. एस. सतुआ के निर्देशन में सोनोग्राफी की सुविधा प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगी। इसके लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया है। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. ओपी शर्मा और आरएमओ डॉ. हेमंत मालवीय ने बताया सोनोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. अभिमन्यु भार्गव अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करेंगे।