- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
पहली बार…:दिवाली के पहले सैलरी, 3500 करोड़ रुपए कर्मचारियों के खाते में आएंगे
प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को दिवाली के पहले अक्टूबर (अक्टूबर पेड टू नवंबर) की सैलरी मिलेगी। यह पहला मौका है जब महीने में एक सप्ताह पहले वेतन दिया जा रहा है। इससे पहले एक-दो दिन पूर्व दिवाली, होली और अन्य त्योहार होने पर वेतन मिला है। यह आउट सोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा।
कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर महीने में दिवाली के पहले 3500 करोड़ रु. आएंगे। हर महीने अक्टूबर का वेतन नवंबर में मिलता है। कर्मचारियों को दिवाली के पहले अक्टूबर का वेतन दिए जाने की घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की।
हालांकि इस आदेश में केंद्र के समान डीए और तीन महीने का एरियर दिए जाने को लेकर जिक्र नहीं है। वित्त विभाग के अनुसार डीए बढ़ाए जाने का मामला सरकार के नीतिगत फैसलों में है, इसलिए मप्र के स्थापना दिवस 1 नवंबर की घोषणाओं में इसे शामिल किया जा सकता है।