- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
आर्थिक दिक्कतों का सामना:बिल जमा नहीं किए तो 10 लोगों के बैंक खाते सीज, बकाया जमा नहीं करने तक अकाउंट से राशि नहीं निकाल पाएंगे
बिजली कंपनी ने अब बिजली बिल की राशि जमा नहीं करने वालों के बैंक अकाउंट सीज करना शुरू कर दिए हैं। इसमें व्यापारिक फर्मों से लेकर बड़े बकायादार हैं। बिजली कंपनी के पश्चिम शहर संभाग पुराने शहर में ही 10 लोगों व फर्मों के खाते सीज किए हैं। उनकी जमा राशि का डीडी बनवाकर बिल का भुगतान करवाया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई पहली बार की जा रही है।
बिल की बकाया राशि जमा नहीं करने तक खाताधारक अपने बैंक खाते से राशि नहीं निकाल जाएंगे। ऐसे में लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड़े ने बताया बिजली बिल की बकाया राशि होने पर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर कुर्की वारंट भी जारी किए गए, फिर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर बैंक खाते सीज किए हैं। इसमें धर्मेंद्रसिंह राजपूत निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी पर 31,157 रुपए, मे. मां शक्ति कृषि यंत्र पर 1,54,629, चोगालाल भवानी पीटी जायसवाल पर 49,113 व रईसा बानो अली मोहम्मद पर 31,418 रुपए तथा गोपालसिंह भेरूसिंह पर 25,143, बद्रीविशाल ओमप्रकाश यादव पर 1,40,341 व जय स्टोन संचालक देवेंद्र जायसवाल पर 37,808, मेसर्स श्री एग्रो कृषि यंत्र पर 85,222 व सीमा मनीष कोठारी सोना प्रेस आगर रोड पर 46,503 रुपए बकाया है। इन सभी के खाते सीज कर दिए हैं। अब ये लोग तब तक अपने खाते से राशि नहीं निकाल पाएंगे, जब तक की बिल की राशि जमा नहीं करेंगे।