- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
वृद्धा से ठगी:बदमाश बोले- सोने के कंगन के डेढ़ लाख देंगे, उतरवाकर फरार हो गए
फ्रीगंज में हारफूल दुकानों के समीप 70 वर्षीय दमयंतीबाई पति रमेश दुबे निवासी वेदनगर के साथ सोमवार को ठगी की घटना हो गई। वह फ्रीगंज सब्जी में खरीददारी के लिए आई थी इस दौरान दो बदमाशों ने हारफूल की गली मार्ग पर वृद्धा को बातचीत के बहाने रोका। दमयंतीबाई से बोले कि आपने जो कंगन पहने है उसकी कीमत 70 हजार से ज्यादा नहीं होगी, हम आपके कंगन के डेढ़ लाख रुपए दे देंगे।
वृद्धा को दोनों ठगों ने प्रलोभन देकर कंगन उतरवा लिए व बोले कि चाय की दुकान पर परिचित रुपए लेकर आ रहा है आपको डेढ़ लाख रुपए देते है। इसके बाद वे वृद्धा को बातों में लगाकर फरार हो गए। घटना के बाद वृद्धा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी व माधवनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि दो तोला वजनी कंगन बताए गए है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों के बारे में पता किया जा रहा है।
नागझिरी पुलिस ने पिस्टल के साथ दो युवक पकड़े
उज्जैन | नागझिरी पुलिस ने देवास रोड क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया यशेष निवासी ऋषिनगर व शैलेंद्र कुशवाह निवासी सेठीनगर मार्ग को गिरफ्तार किया है। दो पिस्टल जब्त की है।