- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
पौधा स्टैंड:सिंहस्थ के बैरिकेड्स काटकर बनाए जा रहे पौधा स्टैंड, अधीक्षक ने कहा- मेरे यहां के फोटो नहीं
सिंहस्थ 2016 के बैरिकेड्स को जेल में कटवाकर उनके गमला स्टैंड बनवाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है, जिसके बाद भैरवगढ़ जेल फिर से सुर्खियों में आ गई। हालांकि जेल अधीक्षक उषा राज ने इस बात से साफ इनकार किया है कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर चल रही है वे मेरे जेल की नहीं है। जबकि तस्वीर में बंदी उन्हें काटते हुए और जेल की दीवारें साफ दिख रही है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि भैरवगढ़ जेल में बैरिकेड्स होने का पता चला है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए है कि उन्हें तत्काल मंगवाए व वास्तविकता पता की जाए। जो बैरिकेड्स काटे वे लोक निर्माण विभाग के सिंहस्थ 2016 में बने बैरिकेड्स, जिन पर करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। इस तरह इन बेरिकेड्स काे भी इस तरह अगर निजी स्वार्थ के लिए चोरी कर कटवाया जा रहा तो ये गैर कानूनी है। ये सरकारी संपत्ति की क्षति है, जिसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि पता कर कार्रवाई भी कराई जाएगी।