- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
इंदौरी व्यापारी की दो बीघा जमीन फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से बेची…
उज्जैन। इंदौर के व्यापारी की पिंगलेश्वर स्थित जमीन पर कब्जा करने के बाद उसके फर्जी कागजात तैयार कराये और दो व्यक्तियों को बेच दी। व्यापारी को जब इसकी जानकारी तो उसने चिमनगंज थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि कैलाशचंद जैन पिता रकबदास निवासी इंदौर की पिंगलेश्वर में जमीन है। व्यापार के सिलसिले में कैलाशचंद वर्षों से इंदौर में रह रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर कैलाशचंद की दो बीघा जमीन पर गांव के रामचंद्र पिता नानूराम ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया और कलाबाई व अयूब खां को बेच दी।
कैलाशचंद ने पुलिस को बताया कि 1990 में पिता की मृत्यु के पश्चात उक्त जमीन उनके नाम रजिस्टर्ड हुई थी। लेकिन रामचंद्र ने जमीन पर कब्जा करने के बाद कागजों में हेराफेरी कर फर्जी रजिस्ट्री करवाई और फिर दो बीघा जमीन उक्त दोनों लोगों को बेच दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद कैलाशचंद ने 9 अगस्त 18 को शिकायती आवेदन चिमनगंज थाने में दिया जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रामचंद सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।