- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इंदौर गेट पर सुबह 6 बजे हादसा
खली से भरा 18 पहियों का ट्राला टर्न लेने में पलट गया
उज्जैन-सुबह 6 बजे हरिफाटक ब्रिज की ओर से आ रहा खली से भरा 18 पहियों का ट्राला रोटरी के पास से टर्न लेते समय पलटी खा गया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि खली की बोरियां बिखर गईं।
क्लिनर हसन खान निवासी अलवर ने बताया कि ट्राला क्रमांक आरजे 02 जीबी 6479 में हैदराबाद से 35 टन खली भरकर सूरजगढ़ राजस्थान के लिये रवाना हुए थे। हरिफाटक ब्रिज से उतरने के बाद नो इंट्री खुली रहने के कारण तेज गति से ट्राला चलाते हुए ड्रायवर इंदौरगेट से आगर रोड की तरफ जा रहा था।
इंदौर गेट चौराहे की रोटरी से तेज रफ्तार ट्राले को मोड़ते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और ट्राले का पिछला हिस्सा टूटकर अलग हो गया और उसमें भरी खली की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जबकि ड्रायवर कैबिन भी सुरक्षित था इस कारण कोई घायल नहीं हुआ।