- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
इंदौर-देवास में तेज बारिश, शिप्रा में बाढ़, छोटा पुल डूबा
आसपास के शहरों में हुई तेज बारिश से शिप्रा तट स्थित छोटा पुल डूब गया आैर पुल से तीन फीट ऊपर पानी बहता रहा।
उज्जैन | बारिश के बिना ही शुक्रवार को शिप्रा नदी में फिर से बाढ़ आ गई। रात तक छोटे पुल से करीब तीन फीट ऊपर नदी का पानी बहता रहा। इंदौर आैर देवास में हुई तेज बारिश के असर से नदी का पानी तेजी से बढ़ा है। इधर शहर में दिनभर बादल छाए रहे आैर शाम होते-होते घने बादलों ने डेरा डाल दिया। शाम को कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
पांच दिनों से बारिश से राहत रही आैर तेज धूप निकल आई। शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव आया आैर इंदौर, देवास, भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। शहर में भी इसका असर दिखाई दिया। शाम को घने बादल छाने के साथ शाम 6 बजे से ही अंधेरा छाने लगा। फ्रीगंज, इंदौर रोड, देवास रोड सहित कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर को शिप्रा नदी में छोटा पुल डूबने के बाद से ही पुल के दोनों ओर बेरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई। रात तक बाढ़ का नजारा बना रहा। जिले में इस सीजन में अब तक 1661 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि तक केवल 796.9 मिमी बारिश हुई थी।