- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इंदौर में 14 इंच हुई बारिश, तीन दिन से लगातार गिर रहा पानी, मौसम हुआ ठंडा
सार
जुलाई का कोटा पूरा नहीं होगा, अब अगस्त और सितंबर से उम्मीदें। अगस्त के पहले सप्ताह में तेज बारिश की संभावना।
तापमान भी गिरा
इंदौर में लगातार बादल, बारिश और हवा चलने से मौसम में ठंडा हो गया है। शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 23.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह अधिक ठंड महसूस हुई। हवा में नमी की वजह से अधिक ठंडक का अहसास हो रहा है।
कोटा नहीं होगा पूरा
हालांकि इंदौर में जुलाई का कोटा पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश और झड़ी लगने के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम अब गुजरात तरफ शिफ्ट हो गया है। अब 31 जुलाई के बाद यानी अगस्त की शुरुआत में ही तेज बारिश की उम्मीद है।
अगस्त और सितंबर से उम्मीदें
अब बारिश का कोटा पूरा करने का दारोमदार बचे हुए अगस्त और सितंबर के महीनों पर ही है। इन दो महीनों में ही बारिश की दरकार है, क्योंकि इसी महीने में सोयाबीन को पानी की जरूरत होती है। जुलाई के खत्म होने तक कुल 18 इंच पानी बरस जाता है। बाकी की भरपाई अगस्त और सितंबर के महीने से हो जाती है।