- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
इंदौर रोड स्थित एक होटल में फैशन शो के दौरान हंगामा
उज्जैन। रविवार की शाम इंदौर रोड स्थित एक होटल में चल रहे फैशन शो के दौरान हंगामा हो गया। बताया गया है कि शो में शामिल एक युवती ने छोटे कपड़े पहनकर रैंप पर आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मामला विवाद में बदल गया। वहीं जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गये थे। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजन को बंद करा दिया और समझौता होने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
रविवार की शाम इंदौर रोड स्थित मेघदूत होटल एंड रिसॉर्ट में एमएफडीएफ संस्था की ओर से फैशन शो एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट स्पर्धा का आयोजन किया गया था। गोरखपुर की रहने वाली शिवानी नामक एक युवती ने एक अन्य युवती से प्रतियोगिता जीतने और छोटे कपड़े पहनने की बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद होटल संचालक विजय जायसवाल की बेटी मोना जायसवाल ने गोरखपुर की युवती शिवानी को स्पर्धा से बाहर कर दिया। बताया गया है कि मोना ही कंपनी की तरफ से आयोजन की कर्ताधर्ता थी।
इधर स्पर्धा से बाहर होने की बात सामने आते ही युवती ने हंगामा खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया कि आयोजक उसे छोटे कपड़े पहनकर रैंप पर आने के लिए मजबूर कर रहे है और जब इस बात के लिए उसने इनकार किया तो स्पर्धा से बाहर कर दिया गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे नानाखेड़ा थाना के एसआई मुनेन्द्र गौतम ने पहले तो मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब बात बनी नहीं तो वे दोनों पक्षों को अपने साथ थाने पर ले आये। हालांकि यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया तथा पुलिस ने मामला दर्ज करने की चेतावनी देते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया। आयोजन जैसे ही दोबारा शुरू हुआ तो बजरंग दल विभाग सुरक्षा प्रमुख धन्ना शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गये और होटल संचालक से कहा कि वे इस तरह के कार्यक्रम को नहीं होने देंगे।