- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
इंदौर से भर रहा गंभीर का घड़ा, रात 12 बजे 700 पार
उज्जैन | गंभीर डेम में इंदौर में हो रही बारिश का पानी ही आ रहा है। गंभीर के उज्जैन जिले के कैचमेंट एरिया में बारिश कम है लेकिन इंदौर जिले में यशवंत सागर डेम के आसपास हो रही बारिश से गंभीर में पानी बढ़ रहा है। आशाखेड़ी धर्माट पुलिया से तेजी से पानी उज्जैन आ रहा है। गुरुवार रात 8 बजे डेम में 677 एमसीएफटी पानी आया था जो शुक्रवार रात 8 बजे तक बढ़ कर 694 हो गया। यानी 24 घंटे में 17 एमसीएफटी पानी आया। डेम में शुक्रवार की स्थिति में एक दिन छोड़कर 115 बार जलप्रदाय का पानी है। रात 12 बजे डेम में लेवल 700 एमसीएफटी पार हो गया। शहर में शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश हुई। वेधशाला के अनुसार 24 घंटे में 9.4 मिमी बारिश हुई है। अब तक कुल 748 मिमी (29.44 इंच) बारिश हो चुकी है। औसत बारिश 36 इंच है। हालांकि शुक्रवार रात तक बादल जमे रहे जिससे मौसम ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 23.0 रहा।