- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
इजराइली दूतावास के बाहर धमाका
मौके से इजराइली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली, लिखा था- यह तो ट्रेलर है; CCTV फुटेज में 2 संदिग्ध दिखे
दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार को हुए ब्लास्ट मामले में जांच तेज हो गई है। फॉरेंसिंक टीम की तफ्तीश में सामने आया है कि ब्लास्ट के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से क्राइम ब्रांच की टीम को आधा जला हुआ गुलाबी रंग का दुपट्टा (scarf) और इजराइली राजदूत के नाम एक लिफाफा मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इस लिफाफे के अंदर से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है। इसमें ‘यह तो ट्रेलर है’ लिखा है। फॉरेंसिक टीम अब फिंगर प्रिंट की जांच करने में जुट गई है।
कैब ड्राइवर खोलेगा दो संदिग्धों का राज
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से दो संदिग्धों की पहचान भी की है। ये कैब से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके आधार पर संदिग्धों का स्केच तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने देर रात कई इलाकों में छापेमारी भी की। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
घटनास्थल पर जांच करती दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच के लिए भारत आ सकती है मोसाद ब्लास्ट के पीछे ईरान का हाथ होने का शक है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी जांच के लिए इजराइल की जांच एजेंसी मोसाद खुद इस मामले की तफ्तीश के लिए दिल्ली आ सकती है। उधर, क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल सेल और NIA की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में रहने वाले सभी ईरानी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने सभी होटल की तलाशी भी शुरू कर दी है।
29वीं डिप्लोमेटिक एनिवर्सरी पर हुआ धमाका
दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दूतावास की इमारत से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि शुक्रवार को ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह थी।
पढ़िए कैसे हुआ दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर धमाका भारत-इजराइल के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की ब्लास्ट को लेकर भारत और इजराइल के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैंने इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से बात की है। हमने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दूतावास और वहां काम करने वाले डिप्लोमेट्स को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। घटना की जांच की जा रही है और दोषियों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इसके बाद इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी का बयान आया कि भारत के विदेश मंत्री ने सभी इजराइली डिप्लोमेट की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने ब्लास्ट करने वालों को जल्द खोजने की बात भी कही है। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया है। इस मामले में इजराइल पूरी मदद करने को तैयार है।