- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
इस्कॉन से निकली सेवादार की अंतिम यात्रा
उज्जैन :- नृसिंह घाट पर मंगलवार को नहाने गए इस्कॉन मंदिर के सेवादार की मौत हो गई। महाकाल थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। बताया जाता है कि शाजापुर निवासी कुलदीपसिंह परमार इस्कॉन मंदिर में सेवादार था। वह लगभग एक वर्ष से इस्कॉन में रहकर शास्त्रों का अध्ययन कर रहा था।
शाजापुर में उसका छोटा भाई कुशाग्र एवं मां रहते हैं जबकि पिता का निधन कुछ वर्ष पहले हो चुका है। मंगलवार को नृसिंह जयंती होने के कारण मंदिर के भक्त दर्शन करने निकले थे और उसके बाद सभी नृसिंह घाट पहुंचे उस दौरान कुछ भक्त नहाने के लिए नदी में उतरे, कुलदीप को तैरना नहीं आता था इसलिए वह घाट पर नहा रहा था लेकिन पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया।
उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद जब तैराकों ने कुलदीप को पानी के बाहर निकाला तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। जानकारी लगने पर महाकाल थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आज बुधवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुलदीप की अंतिम यात्रा भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर से निकली।