- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
84/84 श्री दुर्दुरेश्वर महादेव
84/84 श्री दुर्दुरेश्वर महादेव
अयोध्या के राजा कोे वन में एक कन्या मिली। वे उससे विवाह कर उसे राज्य मे ले आए। उसके मोह में राजा का ध्यान राजकाज से हट गया। राजा के मंत्री ने सुंदर वाटिका निर्माण कराकर राजा को वहां उसे रानी के साथ छोड दिया। एक बार रानी वहां बने एक तालाब में स्नान करने गई ओर फिर वापस नहीं आई। उस तालाब में दुर्दुर (मेंढक) अधिक थे। राजा ने सभी मेढकों को नष्ट करने का आदेश दे दिया। इस बीच मेंढको का राजा निकलकर आया ओर कहा मेरा नाम आयु है ओर जो कन्या है वह उसकी पुत्री है। उसकी कन्या को नाग लोक का राजा नागचूड ले गया है। आप उसे याद किया ओर उससे रानी को मांगा। नागचूड ने राजा को उसकी रानी सोंप दी। नागचूड ने कहा कि उसने गालव ऋषि का उपहास उडाया था इस कारण उसे दुर्दुर होने का श्राप दिया। उन्होने कहा जब तुम अपनी कन्या इक्ष्वाकु कुल के राजा को दान करोगे ओर महाकाल वन के उत्तर में स्थित शिवलिंग के दर्शन करोगे तो तुम्हे मुक्ति मिलेगी। ऐसा करने के बाद वे स्वर्ग को प्राप्त हुए। दुर्दुर से मुक्ति के कारण शिवलिंग दुर्दुरेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुए। मान्यता है कि जो भी दुर्दुरेश्वर महादेव के दर्शन करेगा उसके पाप नष्ट होगें।