- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
इस बार चायना डोर बेची तो सीधे जिलाबदर, धारा 144 भी लागू होगी
उज्जैन | पुलिस कंट्रोल रूम में हुई शांति समिति की बैठक में चायना मांझे पर प्रतिबंध का निर्णय लिया। अब बेचने वालों पर जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा। इसके अलावा पिछले साल की तरह इस बार भी धारा 144 भी लागू की जाएगी।
आगामी त्योहारों में सुरक्षा और सुविधा के लिए आयोजित बैठक में अधिकांश सदस्यों ने तोपखाना, मदार गेट और फ्रीगंज क्षेत्र में अवैध रूप से चायना डोर बिकने की शिकायत की। सदस्यों ने यह भी कहा हर साल प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होती है। बावजूद इसके शहर में चायना डोर बिकती है अौर लाेग घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं। भाजपा नेता रूप पमनानी और बन्ने मियां नागौरी ने यहां तक कहा कि व्यापारियों के गोडाउन चायना डोर से भरे हैं। छापामार कार्रवाई हो तो कई जगह चायना डोर के स्टॉक मिल जाएंगे। कलेक्टर भोंडवे ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए कहा चायना डोर बेचना अपराध माना जाएगा। उन्होंने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी से कहा इसे लेकर धारा 144 लागू करें और यदि बाजार में कोई भी चायना डोर बेचते मिले तो उस पर जिलाबदर की कार्रवाई हो।
जिन थाना प्रभारियों के क्षेत्रों में मांझा पकड़़ाएगा, उन पर भी होगी कार्रवाई
एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि इसी सप्ताह से पंतग व मांजा व्यापारियों की दुकानों पर घरों पर दबिश देने की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जिन मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारियों के इलाकों से चायना डोर पकड़ी जाएगी वे भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर संकेत भोंडवे ने दिए हैं।