- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में ढूंढा बाघ, अब जंगल में सर्चिंग
उज्जैन-बड़नगर | मौलाना में सोमवार को बाघ दिखने के बाद वन विभाग की टीम तीन दिन से उज्जैन रोड स्थित नर्सरी के पास गन्ने के खेत में डेरा डाले हुए थी। गुरुवार को भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सक व एक्सपर्ट विवेक पगारे, एसडीओ सुधांशु यादव, डीएफ ओपी एन मिश्रा ने रेस्क्यू दल के साथ मौका स्थल गन्ने के खेत पर पहुंचकर एक बीघा खेत के अंदर सर्चिंग की। इसमें बाघ नहीं मिला। रेस्क्यू दल शुक्रवार को ग्राम दांतरवा के पास नदी के घने जंगलों में नर बाघ को तलाशेगा।