- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
इस मानसून में 10वीं बार खुला गंभीर का गेट
उज्जैन:चार दिनों से रूकी मानसून की बारिश ने शनिवार दोपहर को फिर से दस्तक दी। यह बारिश पूरी रात रूक-रूकककर होती रही। वहीं आज तड़के से भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इस मानसून के सीजन में 10वीं बार गंभीर डेम के गेट खोले गए है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज शाम से लेकर कल तक भारी बारिश होगी। इधर बीते चौबीस घंटों में २ इंच से अधिक बारिश हुई है तथा शहर में अभी तक ३४ इंच बारिश हो चुकी है। सामान्यत: बारिश का आंकड़ा ३६ इंच होना चाहिए। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला के प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि कल रात से ही हवा की गति धीमी है तथा अधिकतम तापमान २८.८ डिग्री व न्यूनतम २२.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिस तरह से मौसम बना है तथा हवा का दबाव बहुत कम आंका गया है उससे आज शाम से लेकर कल तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
शाम तक फिर खुल सकता है एक गेट
गंभीर जलाशय पूरी क्षमता के साथ भर चुका है। जलाशय की क्षमता कुल २२५० एमसीएफटी है। पीएचई के सहायक यंत्री नरेश कुआल ने अक्षरविश्व को बताया कि बारिश की तेज स्थिति या इंदौर स्थित यशवंत सागर के यदि गेट खोले जाते है तो यहां भी आज शाम तक एक बार फिर गंभीर जलाशय का गेट खोला जा सकता है, ताकि जलाशय के पानी की क्षमता को मेंटेंन किया जा सके। इस बारिश के मौसम में अभी तक दस बार गंभीर जलाशय के गेट खोले जा चुके है। श्री कुआल के अनुसार गंभीर का अधिकतम रूप से एक ही गेट खोला जाता है तथा इससे ही जलाशय की क्षमता को मेंटेंन रखने में मदद मिलती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्ष पहले 10 बार गेट खोलने की स्थिति बनी थी।