- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
बेटियों ने सक्षम बनने के लिये जागरूता दौड़ लगाई
उज्जैन। सुबह कालिदास अकादमी से मुंगी तिराहे तक बेटियों ने हाथों में सक्षमता के लिये जागरूता दौड़ लगाई। इससे पूर्व दो दिनों तक भारतीय जैन संगठना शाखा उज्जैन द्वारा स्कूलों में पहुंचकर 500 से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण भी दिया।
भारतीय जैन संगठना शाखा उज्जैन के सदस्य ओम जैन ने बताया कि शाखा द्वारा पिछले दो दिनों से शहर के तीन स्कूलों में पहुंचकर 500 युवतियों को सक्षमीकरण, आत्मरक्षा और मोबाइल उपयोग, रिसर्च बेस अध्ययन की जानकारी व प्रशिक्षण श्रीमती अमिता जैन, श्रीमती राजश्री चौधरी, श्रीमती सशा जैन द्वारा दिया गया।
इसी कार्यक्रम के समापन अवसर पर कालिदास अकादमी से एक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया था। सुबह 7.30 बजे यहां करीब 180 युवतियां एकत्रित हुईं और शाखा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ प्रारंभ हुई जो मुंगी तिराहे से होकर वापस अकादमी पहुंची। दौड़ में सबसे आगे डीजे चल रहा था जिसकी धुन पर युवतियों ने जमकर डांस भी किया। दौड़ में शामिल युवतियों के हाथों में बेटियों की जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं।