- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन:कांग्रेस की राजनीति में उथल-पुथल
उज्जैन। शहर में कांग्रेस की राजनीति में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की एक खबर से उथल-पुथल दिखाई दे रही है। यह खबर है गुड्डू की कांग्रेस में वापसी की। हालांकि अभी ये संकेत मिले हैं कि गुड्डू वापस कांग्रेस में आ रहे हैं। लिहाजा इसके चलते उनके समर्थक तो खुश है हीं वहीं उनके विरोधी भी सक्रिय हो गए हैं।
गौरतलब है कि गुड्डू विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे और उन्होंने अपने पुत्र अजीत बोरासी को घट्टिया क्षेत्र से टिकट भी दिला दी थी, हालांकि अजीत की हार हो गई थी। बीते लंबे समय से गुड्डू राजनीति के क्षेत्र में खामोश हैं लेकिन हाल ही में उनकी सक्रियता सोशल मीडिया पर बढ़ गई है। वे अपने समर्थकों से मिल-जुल रहे हैं और सामाजिक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रियता है।
कांग्रेस के गलियारों में यह चर्चा है कि गुड्डू ने कांग्रेस में वापसी के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी चर्चा की है। इधर यह भी जानकारी मिली है कि गुड्डू की वापसी का विरोध शुरू हो गया और इसके चलते जिले के कुछ कांग्रेस नेता व विधायक दिल्ली भी सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि गुड्डू वापस कब तक आ रहे हैं या फिर उनके विरोधियों का विरोध स्वीकार कर लिया जाता है।