- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:कोरोना संक्रमण से एक और मौत..!
आज सुबह दो मौतों में एक निगेटिव और दूसरा पॉजिटिव
उज्जैन।आज सुबह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में दो मौते हो गई। एक निगेटिव था और दूसरा पॉजीटिव। इन दोनों शवों को चक्रतीर्थ पर पहुंचाने के लिए शव वाहन का इंतजार किया जा रहा था। नगर निगम ने अपना एक शव वाहन आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में दिया हुआ है।
यह वाहन अमलतास गया हुआ था। वहां से सीधे जिला अस्पताल जाने की सूचना थी। ऐसे में करीब दो से चार घण्टे का समय लगना था। इधर मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके थे और शव वाहन का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उन्हे कोविड प्रोटोकाल के तहत दाह संस्कार करने के निर्देश थे। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सीएमएचओ के माध्यम से अधिकृत कोरोना बुलेटिन शाम को जारी किया जाएगा।
सिम्प्टोमेटिक मरीजों की बाढ़
कल रात्रि को जारी कोरोना बुलेटिन में आए सभी 31 लोग सिम्प्टोमेटिक थे। इनमें से 25 नए थे और 6 रिपिट पॉजिटिव। जो रिपिट पॉजिटिवआए, वे सभी 6 भी सिम्प्टोमेटिक ही आए। इनमें 12 वर्ष की लड़की से लेकर 78 वर्ष के वृद्ध शामिल हैं। 31 में से 24 पुरूष एवं 7 महिलाएं हैं। दो बाहरी मरीजों में एक नीमच ओर एक आगर मालवा का है।