- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:चेन स्नेचरों का रिमांड, अन्य वारदातों में की पूछताछ
उज्जैन।माधव नगर पुलिस ने दो भाइयों को पकड़कर चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों का खुलासा किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार ईश्वर सोलंकी और सागर सोलंकी पिता सुभाष सोलंकी निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी को फ्रीगंज में घूमते हुए शंका होने पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने एक मार्च को सेठी नगर में रहने वाली लीला खंडेलवाल, संख्याराजे धर्मशाला देवासगेट क्षेत्र में रहने वाली मंजू गर्ग पति जितेन्द्र और श्यामाबाई पति हुकुम पाटीदार निवासी सेठी नगर के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें कबूलीं। पुलिस ने दोनों भाइयों की निशानदेही पर सोने की चेनें बरामद की और कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।