- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मानसून:24 घंटों में एक इंच बारिश, गंभीर में आवक बढ़ी, एक गेट खोलना पड़ा
दो दिन तक तेज धूप निकलने के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। बुधवार-गुरुवार रात से शुरू हुआ हल्की बारिश गुरुवार को भी चलता रहा। 24 घंटों के भीतर शहर में एक इंच बारिश हुई। आसपास के शहरों में हुई तेज बारिश के बाद गंभीर डेम दोबारा ओवरफ्लो हो गया। गुरुवार को डेम का एक गेट तक खोलना पड़ा। शुक्रवार को भी शहर सहित पूरे जिले में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
बुधवार-गुरुवार की रात शहर में 8.2 मिमी बारिश हुई। शहर में सुबह बूंदाबांदी के बाद कुछ देर धूप भी निकली लेकिन दोपहर को घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह छिपा दिया। दोपहर 3 बजे ही शाम 6-7 बजे जितना अंधेरा हो गया। इसके बाद एक घंटे तक रुक-रुक कर तेज और रिमझिम बारिश होती रही। जिससे शहर में नईसड़क, गदा पुलिया, हनुमान नाका सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। शहर में दिनभर में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात तक भी बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
तापमान में गिरावट, दोपहर और रात में उमस बनी रही
बारिश के कारण दिन के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट जरूर आई बावजूद दिनभर केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण गर्मी के साथ भारी उमस बनी रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। वहीं रात में भी तापमान 2.5 डिग्री बढ़ने से पूरी रात गर्मी व उमस बनी रही। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा। इधर इंदौर-देवास में भी हुई तेज बारिश के कारण यशवंत सागर बांध के गेट खोले गए। गंभीर डेम में दोपहर 2 बजे से गेट नंबर-3 को 50 सेंटीमीटर तक खुला रखना पड़ा।