- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन:चार साल पहले प्रेमी के साथ भागी युवती तीन साल के बच्चे के साथ थाने पहुंची
उज्जैन। सिलोदा मोरी में रहने वाली युवती 4 वर्ष पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों ने महाकाल थाने में युवती की उम्र कम बताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त युवती को बयान के लिये थाने बुलाया तो वह अपने तीन वर्ष के बच्चे के साथ थाने पहुंची।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिलोदा मोरी में रहने वाली युवती की वर्ष 2016 में परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 वर्षों से युवती की तलाश की जा रही थी। पिछले दिनों पता चला कि युवती रतलाम में लाखन नामक युवक के साथ रहती है।
पुलिस ने उसके घर पहुंचकर युवती को बरामद किया। इस दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों से प्रताडि़त होकर वह प्रेमी के साथ गई थी। उन्होंने शादी भी की और वर्तमान में 3 वर्ष का बेटा है। पुलिस युवती को लेकर रतलाम से उज्जैन पहुंची। युवती का कहना है कि जब वह घर से गई थी उस समय उम्र 20 वर्ष थी लेकिन उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदारों ने थाने में 16 वर्ष उम्र बताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी जबकि उसने अपने मर्जी से युवक से शादी की है। पुलिस द्वारा युवती को कोर्ट में पेश कर उम्र की जांच भी कराई जायेगी।