- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:चिमनगंज थोक सब्जी मंडी बंद, सड़क पर लगी दुकानें
उज्जैन।मॉडल एक्ट के विरोध में चिमनगंज मंडी के व्यापारी, कर्मचारी, हम्माल और तुलावटियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। इस कारण सुबह मंडी में सब्जियां लेकर पहुंचे आसपास के गांवों के किसानों से सब्जियां खरीदकर लोगों ने मंडी के बाहर सड़क पर दुकानें लगाकर व्यापार किया, जबकि मक्सी रोड स्थित सब्जी मंडी में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहा।
मॉडल एक्ट के विरोध में कुछ दिनों पहले मंडी के कर्मचारियों और व्यापारियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की थी, लेकिन मॉडल एक्ट में सरकार द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया इसी को लेकर आज से मंडी के व्यापारी, कर्मचारी, हम्माल और तुलावटियों ने एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। चिमनगंज थोक सब्जी मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण अपनी सब्जियां लेकर आते हैं, लेकिन मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण कोई अंदर प्रवेश नहीं कर पाया इस कारण दलाल और किसानों ने सड़क पर ही सब्जियों का सौदा किया और व्यापारियों ने सड़क पर थोक सब्जियां बेचना शुरू भी कर दिया इस कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई, जबकि फल मंडी के बाहर भी फलों का सामान्य व्यापार हुआ। इधर मक्सी रोड सब्जी मंडी में सामान्य दिनों की तरह व्यापार हुआ यहां प्रतिदिन की तरह किसान अपनी सब्जियां लेकर पहुंचे और नीलामी के बाद मंडी की दुकानों पर ताजी सब्जियों का विक्रय भी हुआ।
खेरची विक्रय में बढ़े दाम
चिमनगंज थोक सब्जी मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के बाद खेरची सब्जी विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिये। बाजार में आलू के भाव 30 रुपये किलो और टमाटर के भाव 50 रुपये किलो तक पहुंच गये हैं।