- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
उज्जैन:चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर मंगलसूत्र झपटने वाले बदमाश पकड़ाये
एक नाबालिग भी हिरासत में
उज्जैन। रविवार दोपहर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर यंत्रमहल मार्ग से जयसिंहपुरा की ओर जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले दो बदमाशों को महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि कृष्णा शर्मा पति पंकज शर्मा 50 वर्ष निवासी मंछामन कालोनी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर यंत्र महल मार्ग होते हुए जयसिंहपुरा की ओर जा रही थी उसी दौरान एक्टिवा सवार युवकों ने उनका पीछा किया और जयसिंहपुरा स्थित राधाकिशन मंदिर के पास कृष्णा शर्मा के गले से सोने का 30 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र झपट कर भाग गये।
महिला ने महाकाल थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश प्रारंभ की जिसमें पता चला कि जिस एक्टिवा से वारदात को अंजाम दिया गया वह कमरी मार्ग क्षेत्र से चुराई गई थी और इसकी शिकायत जीवाजीगंज थाने में दर्ज हुई है, जबकि फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की भी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फरदीन पिता मो. सलीम 21 वर्ष निवासी अण्डागली और एक भिश्तीवाड़ा निवासी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने एक्टिवा चोरी और मंगलसूत्र झपटने की वारदातें कबूलीं जिसके बाद दोनों की निशानदेही पर मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।
मंदिर से चुराई थी दानपेटी
पुलिस ने बताया कि फरदीन निवासी अण्डा गली ने पिछले वर्ष त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर यहां से दानपेटी चोरी कर ली थी उसे नानाखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि नाबालिग के आपराधिक रिकार्ड का अभी पता नहीं चला है। फरदीन जमानत के बाद फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।