- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
उज्जैन:जिले में 12500 हेल्थ वर्कस को लगेगा कोरोना टीका
उज्जैन।जिले के हेल्थ वर्कस की सूची फायनल हो गई है। शासकीय और प्रायवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए प्रथम चरण में उज्जैन में करीब 13 हजार टीके आएंगे। इस समय साढ़े 12 हजार नाम तय हो गए हैं। कुछ नाम बढ़ सकते हैं। आकस्मिक परिस्थिति के लिए टीके अधिक मंगवाए जाएंगे।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा राज्य शासन को भेजे गए ताजे आंकड़े बताते हैं कि जो सूची फायनल की गई है, उसमें जिलों की सभी तहसीलों में स्थित शासकीय एवं प्रायवेट हॉस्पिटल जिनमें छोटे-बड़े सभी शामिल है, में वर्तमान उपलब्ध स्टॉफ को लिया गया है। यह मानकर चला जा रहा है कि इनमें एक माह बाद घट-बढ़ हो सकती है। हालांकि यह तय नहीं है कि कोई हेल्थ वर्कर का यदि ट्रांसफर हो जाएगा अथवा प्रायवेट हॉस्पिटल किसी को निकाल देगा, तो उसके नाम का जो टीका आएगा, उसका क्या होगा? समझा जाता है कि घट-बढ़ को आधार बनाकर करीब 13 हजार वैक्सीन मंगवाए जाएंगे। जो अतिरिक्त वैक्सीन मांगे जाएंगे, उनकी आपूर्ति होगी या नहीं, यह राज्य सरकार तय करेगी।