- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
उज्जैन:थानों में शादी की पत्रिकाओं का अंबार
उज्जैन। इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है जब किसी भी घर में शादी होने से पहले विवाह पत्रिका थानों में देना पड़ रही है। पुलिसकर्मी भी अलग से फाइल बनाकर आवेदन के साथ पत्रिका रख रहे हैं लेकिन विवाह समारोह में कोई आमंत्रित नहीं करता। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, मैरीज गार्डन और धर्मशालाओं में इन दिनों विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है जिसके अनुसार शादी समारोह में 200 लोगों और बारात में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा विवाह समारोह की सूचना संबंधित थाने पर देना अनिवार्य किया गया है। यही कारण है कि थानों पर प्रतिदिन विवाह संबंधी आवेदन के साथ आधा दर्जन से अधिक पत्रिकाएं पहुंचती हैं जिनमें सूचना तो होती है, लेकिन आमंत्रण नहीं होता। पुलिसकर्मियों ने चर्चा में बताया कि विवाह समारोह के तय समय व स्थान की जानकारी के बाद ड्यूटीरत पुलिसकर्मी नजर रखते हैं।