- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मवेशी भरे होने की शंका में रोकी आयशर, भरी थी अवैध शराब…
भीड़ देखकर ड्रायवर मौके से भाग निकला जबकि ग्रामीणों ने वाहन की तिरपाल काटी उसमें अवैध शराब भरी थी। ग्रामीण शराब की पेटियां लूटकर भाग गये। अवैध शराब से भरी आयशर की सूचना चिमनगंज पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर उसमें बैठे युवक करण पिता चुनाराम निवासी कोडिय़ासार तहसील फतेहगढ़ जैसलमेर को गिरफ्तार किया। करण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वाहन महेश निवासी बाडमेर राजस्थान चला रहा था जो वाहन छोड़कर भाग निकला।
पकड़ाया युवक कर रहा सेना में भर्ती की तैयारी:
पुलिस ने आयशर वाहन में बैठे करण को धारा 34, 46 एवं 420, 467, 468, 472 के तहत गिरफ्तार किया और उसके साथी की तलाश शुरू की है। करण 12 वीं तक पढ़ा है और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। महेश भी उसके साथ पढ़ता था इस कारण दोनों में दोस्ती थी। महेश उसे इंदौर जाने का कहकर साथ में लाया था। करण का कहना है कि मुझे तो यह भी पता नहीं था कि वाहन में अवैध शराब भरी है।
हरियाणा से गुजरात जा रही थी शराब
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आयशर वाहन में अवैध अग्रेजी शराब हरियाणा से भरी गई थी जिसे गुजरात उतारना था। वाहन में कुल 540 अंग्रेजी शराब की पेटियां कीमत 64 लाख 80 हजार रुपये की भरी थी जिसे पुलिस ने वाहन सहित जब्त कर थाने में रखवाया।
भंगार वाहन में नंबर प्लंट भी नकली
पुलिस ने जिस अवैध शराब से भरे वाहन को जब्त किया है वह पूरी तरह भंगार है, उसके आगे नई नंबर प्लेट लगी है जिस पर गुजरात की सीरीज लिखी है लेकिन यह नंबर प्लेट भी नकली है। पुलिस ने आयशर वाहन में माल की जानकारी करण से पूछी तो उसने आटो पार्ट्स के कागज दिखाये जो फर्जी थे।