- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन:देर रात युवक ने लगाई फांसी
उज्जैन। बीती रात अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की सूचना पर महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फैजान पिता मुख्तियार 20 वर्ष निवासी नलिया बाखल फ्रीज और एसी सुधारने का काम करता था। रात करीब 11 बजे वह घर लौटा और अपने कमरे में सो गया, जबकि मां व बहनें ऊपर के कमरे में सो रही थीं। देर रात फैजान के चाचा का लड़का वसीम घर आया और दरवाजा बजाया। जब फैजान ने दरवाजा नहीं खोला तो वेंटीलेशन से झांककर देखा।
फैजान ने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे पर लटका था। शव को फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसीम ने बताया कि फैजान के पिता सऊदीअरब में काम करते हैं। उसने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं। वह चार बहनों में इकलौता भाई था।