- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
कालिदास गल्र्स कॉलेज में हादसा टला
उज्जैन:कालिदास गल्र्स कॉलेज में सुबह परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया। यहां 40 छात्राएं परीक्षा के दौरान हॉल में बैठी थीं। हालांकि प्लास्टर गिरने से कोई घायल नहीं हुआ।
कालिदास कॉलेज में एमए और एमकॉम की परीक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे के बीच चल रही हैं। आज सुबह भी परीक्षा हॉल में करीब 40 छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। छात्राओं के परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद हॉल की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरा। हालांकि प्लास्टर गिरने से किसी छात्रा को चोंट नहीं आई है।
छात्रसंघ अध्यक्ष दीक्षा शर्मा ने बताया कि वर्षों पुराने कॉलेज भवन की बिल्डिंग पूरी तरह जीर्णशीर्ण हो चुकी है। शासन द्वारा अंकपात मार्ग पर कालिदास कॉलेज के लिये नई बिल्डिंग का निर्माण कराया है जिसमें कॉलेज को शिफ्ट करने की मांग पिछले वर्ष से की जा रही है। बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है और नये शिक्षा सत्र में कालिदास कालेज को उसी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिये प्राचार्य सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की जा रही है।