- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन:नारी शक्ति की हुई जीत,महाकाल वाणिज्य में खुली शराब की दुकान हटेगी
उज्जैन 15 जुलाई . कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने बताया है कि उज्जैन शहर के नानाखेड़ा क्षेत्र में महाकाल वाणिज्य केंद्र के बी सेक्टर में हाल ही में खुली देशी मदिरा की दुकान को तीन-चार दिन में हटा दिया जाएगा.
इस आशय के निर्देश उनके द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को दे दिए गए हैं । उल्लेखनीय है कि उक्त देशी मदिरा की दुकान को हटाने के लिए क्षेत्र की महिलाएं निरंतर कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर अनुरोध कर रही थी । क्षेत्र के नागरिकों की मांग के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है ।