- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन:पत्नी को बस में बैठाकर घर रवाना किया और पति ने होटल में कर ली आत्महत्या
उज्जैन।इंदौर के शेयर कारोबारी ने बाजार में घाटा होने और कर्ज में डूबने के बाद महाकाल थाना क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की है।
अनिल शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा 36 वर्ष निवासी केसरबाग कालोनी इंदौर शेयर कारोबारी था और रविवार को बगलामुखी माताजी के दर्शन करने पत्नी तृप्ति के साथ घर से निकला था। दोनों नलखेड़ा न जाते हुए उज्जैन पहुंचे और कोट मोहल्ला स्थित होटल में रुके जिसके बाद दोनों ने महाकाल दर्शन भी किये। सोमवार को अनिल शर्मा के पास किसी व्यक्ति का फोन आया जिसके बाद उसने पत्नी तृप्ति को इंदौर जाने के लिये बस में बैठाया और कहा कि कुछ काम निपटाकर लौट आऊंगा।
अनिल वापस होटल आया और उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि अनिल को शेयर कारोबार में घाटा हो रहा था, कर्जा भी हो गया था। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन आत्महत्या कर ले ऐसी कोई बात नहीं थी। पुलिस ने बताया कि अनिल द्वारा तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा है हालांकि यह सुसाइड नोट पुलिस ने अनिल के परिजनों को नहीं पढ़ाया। होटल कर्मचारी की सूचना पर महाकाल पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।