- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा, अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर
बुधवार को दोपहर १२ बजे सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में डॉ. अमित पाटीदार मरीजों का इलाज कर रहे थे। राजू निकाडे नामक पुलिसकर्मी ओपीडी में आया और अस्पताल कर्मियों से डॉक्टर के विषय में जानकारी मांगी। ईएनटी डॉक्टर और फ्लू ओपीडी इंचार्ज अमित पाटीदार ने उसे अपना परिचय दिया। राजू निकाडे ने उन्हें डॉक्टर मानने से इनकार कर दिया और अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। अचानक पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने से ओपीडी में मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने तत्काल अन्य डॉक्टरों को दी गई।
जैसे ही सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों के यह पता चला कि ईएनटी डॉ. अमित पाटीदार के साथ एक पुलिसकर्मी ने बेवजह मारपीट की है। इससे वह नाराज हो गए। मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर सभी डॉक्टर सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर जाकर बैठ गए। उनकी मांग है कि अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इधर पुलिसकर्मी का कहना था कि मैं डॉक्टर से बीमार मरीज को भर्ती कराने के लिए ले गया था, लेकिन उसने डॉक्टर मेरे साथ अभद्रता करने लगा। जब मैंने उसे मना किया तो वह मेरे साथ भी मारपीट के लिए उतारू हो गया। इस पर मैंने अपने बचाव के लिए उनकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी के लिए सीएमएचओ को फोन लगाया लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो पाए। खबर लिखे जाने तक पुलिस चौकी में जांच चल रही थी।
