- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
मक्सी रोड सब्जी मंडी में लगी आग
उज्जैन।मक्सी रोड सब्जी मंडी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक यहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किये। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पाया। वहीं माधव नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
मक्सीरोड़ स्थित सब्जी मण्डी में दुकान संचालित करने वाले अनिल बारोड़ ने बताया कि उसे अलसुबह 3-4 बजे के बीच मंडी के चौकीदार ने फोन पर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। वह तुरंत मंडी आया। यहां आधा दर्जन दुकानों से आग की लपटें निकल रही थीं। आग की सूचना देने के करीब 20 मिनिट बाद फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुंची। पांच दमकलों की मदद से एक घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया गया। आग से अनिल बारोड़, रवि बारोड़, प्रेम सिंधी, आकाश अखंड, राजू, सुरेश बारोड़, अभिषेक, राजूमाली आदि की दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों में आलू, प्याज व अन्य सब्जी के अलावा कुर्सी, कांटे, ठेले, कैरेट आदि सामान भी रखा था।
रात में होती है शराबखोरी
व्यापारियों ने बताया कि शाम 7 बजे मंडी की दुकानें बंद होती हैं। वह लोग भी 7 से 8 बजे के बीच दुकान बंद कर घर चले गये थे। मंडी बंद होने के बाद यहां दो चौकीदार ड्यूटी करते हैं। रात के समय असामाजिक तत्व मंडी में बैठकर शखराबखोरी करते हैं। पूर्व में भी यहां आगजनी की घटना हो चुकी है।