- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:बगैर मास्क, सामाजिक दूरी नहीं रखने पर आज से सख्त कार्रवाई
उज्जैन। संभागायुक्त आनंद शर्मा ने आज कलेक्टर आशीषसिंह को निर्देश जारी करते हुए कहा कि उज्जैन शहर एवं जिले में लोगों और दुकानदारों द्वारा ना मॉस्क पहना जा रहा है और ना ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। इसके चलते सख्त कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाए। संभागायुक्त के निर्देश के बाद कलेक्टर-एसपी ने पूरे अमले को सूचित कर दिया है। आज दोपहर बाद से शहरभर में सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ होगी।
शहर में दिनों दिन कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या और सिम्प्टोमेटिक मरीज ही सामने आने के चलते संभागायुक्त ने भी चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार लोगों द्वारा दो बातों में लापरवाही के कारण यह स्थिति बन रही है।चाय-रेस्टोरेंट पर स्थिति सबसे खराब: शहर में कुछ चाय की दुकानों एवं रेस्टोरेंट पर न तो मॉस्क लगाने के प्रति लोग सचेत दिख रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी के प्रति। संभागायुक्त ने कहा ये बातें भी उनके ध्यान में लाई गई है। आज से समग्र कार्रवाई की जाएगी।
पिछले एक सप्ताह में दुकानदार और कर्मचारी अधिक प्रभावित हुए:
संभागायुक्त के पास यह शिकायतें भी पहुंची थी कि व्यापारी वर्ग के बीच बड़ी लापरवाही देखने में आ रही है। दुकानदार एवं उनके कर्मचारी ही मॉस्क नही लगा रहे, सैनिटाइजर नहीं रख रहे, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रभावितों में व्यापारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है। संभागायुक्त ने कहा अब छोटे हो या बढ़े, सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।