- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:माधवनगर अस्पताल में ट्रू नेट मशीन बंद
शा. माधवनगर में स्थापित ट्रू नेट मशीन बंद पड़ी है। मशीन के बंद होने का कारण जांच के लिए आवश्यक रासायनिक पदार्थ की भोपाल से डिलेवरी नहीं होना है। इसके कारण तात्कालिक जांचें नहीं हो पा रही है। इधर 24 घंटे में आने वाली कोरोना रिपोर्ट अब 48 घंटे में आ रही है। इसे लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं कर रहा है। हर तरफ चुप्पी साध ली गई है।
उज्जैन:शा.माधवनगर में ट्रू नेट मशीन है। इस मशीन के द्वारा कोरोना संदिग्धों की तात्कालिक जांच हो जाती है। यह मशीन 24 घंटे में अधिकतम 40 जांचें कर देती है। सामान्य परिस्थिति में इस मशीन से जांच करने पर शासन को कोई खर्च नहीं आता है। उपकरण एवं संसाधन शासन ही उपलब्ध करवाता है। इसके बाद सैंपल अधिक होने पर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं और अधिक सैंपल होने पर जांच के लिए सुप्रा लेब, अहमदाबाद भेजे जाते हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
ट्रू नेट मशीन बंद होने का खुलासा नहीं होता यदि एक कद्दावर जनप्रतिनिधि के नजदीकी को तात्कालिक जांच करवाने की नौबत नहीं आती। संंबंधित व्यक्ति जनप्रतिनिधि के साथ शा.माधवनगर गया और कहा कि उसे तात्कालिक जांच करवाना है। इस पर उन्हे बताया गया कि मशीन तो बंद है, सैंपल ले लेते हैं और दो दिन बात जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इस कथन ने दो बातों से परदा हटाया। एक तो मशीन बंद है और दूसरा जांच रिपोर्ट आरडी गार्डी या सुप्रा लेब भेजने पर रिपोर्ट 48 घंटे बाद आएगी। जबकि एक सप्ताह पूर्व तक आज भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अगले दिन शाम तक आ जाती थी। यानी 24 घंटे में जांच रिपोर्ट आती थी। अब इतना समय क्यों लग रहा है, कोई सीधा जवाब नहीं दे रहा है।
जांच का रसायन नहीं आ रहा
सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल के अनुसार ट्रू नेट मशीन इसलिए बंद है क्योंकि जांच के लिए आवश्यक रासायनिक पदार्थ की आपूर्ति भोपाल से बंद है। जैसे ही वहां से उक्त रसायन आदि आएगा, जांच पुन: प्रारंभ हो जाएगी। उन्होने कहा पूर्व में भी 48 घंटे में जांच रिपोर्ट आती थी। यह कहना गलत है कि 24 घंटे में रिपोर्ट आ जाती है।