- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
उज्जैन:लेन-देन को लेकर विवाद,गोली चलने की चर्चा
लेन-देन को लेकर विवाद,गोली चलने की चर्चा
उज्जैन।रुपए के लेन-देन को लेकर नीलगंगा कलाली के पास बुधवार की रात को विवाद हो गया। इसमें एक युवक को चोट भी लगी है। चर्चा है कि विवाद गोली चली है,लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रकरण में जांच और घायल युवक के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली चली है या नहीं।
बताया जा रहा है कि उधारी के रुपए के लेन-देन को लेकर नीलगंगा कलाली के पास मोहित दत्ता नामक व्यक्ति का विवाद तरुण अहिरवार निवासी हनुमान मंदिर के सामने से हुआ था। विवाद में मोहित घायल हुआ है। इसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस का कहना है कि गोली चलने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है। डॉक्टर ने घायल के घाव को देखकर आशंका जताई है कि यह गोली लगने का निशान नहीं है।
बावजूद जांच जारी है। आरोपी तरुण को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ में सच्चाई सामने आएगी। हालांकि पुलिस अधिकारी गोली चली है या नहीं, इसे लेकर संशय की स्थिति में थे।