- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन:लोगों को दाल मुश्किल से मिल रही, युवक पनीर खरीदने निकला
पुलिस ने रोककर पूछताछ की और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उठक-बठक भी लगवाई
उज्जैन। कोरोना संक्रमण की वजह से शहर में लगे लॉकडाउन का पालन कराने के लिये शहर में रविवार को भी पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर चैकिंग और बेवजह घूमने वालों को घर लौटाने की कार्यवाही जारी रखी गई।
देवास रोड़ तरणताल तिराहे पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान वाहन सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि पनीर खरीदने डेयरी पर गया था। पुलिस जवानों का जवाब था कि लोगों को दाल मुश्किल से मिल रही है और तुम्हें पनीर खाने की पड़ी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा युवक से उठक बैठक लगवाई और उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढऩे के साथ पुराने शहर के अधिकांश क्षेत्र कोरेंटाइन घोषित हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत के साथ लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश देकर लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। पिछले चार दिनों से थोक सब्जी मण्डी बंद करने के साथ ही ठेलों पर गली मोहल्ले में सब्जी का विक्रय भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
किराना सामगं्री के ऑनलाइन आर्डर के साथ होम डिलेवरी कराई जा रही है। ऐसे में अनेक लोग ताजे फल और सब्जी नहीं मिलने के कारण अन्य उपक्रम कर भोजन का काम चला रहे हैं, ऐसे में सुबह एक युवक अपने वाहन से फ्रीगंज स्थित किसी डेयरी से पनीर खरीद कर लौट रहा था। उसे देवासरोड़ तरणताल तिराहे की पुलिस चैक पोस्ट पर जवानों ने रोका और लॉकडाउन में वाहन पर घूमने का कारण पूछा।
युवक ने पुलिस को बताया कि पनीर खरीदने गया था, आज मटर पनीर की सब्जी बनेगी। यह सुनकर कुछ पुलिस जवान चौंक गये और उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को दाल और सब्जी मुश्किल से मिल रही है और तुम्हे मटर पनीर की पड़ी है, जबकि प्रशासन द्वारा दूध डेयरी खोलने को प्रतिबंधित कर घर-घर दूध बांटने के निर्देश भी जारी किये हैं। पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर युवक से उठक बैठक लगवाई और आगे से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की हिदायत देकर छोड़ दिया।