- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव
97 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली, 2 दूसरे लोगों की रिपोर्ट अभी संदिग्ध
उज्जैन:जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को मिली 97 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में से 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है, लेकिन इनमें से 2 लोगों को संदिग्ध माना गया है। खास बात यह कि जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है वह पहले से ही क्वारेंटाइन इलाकों में रहते हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे उन्हें क्वारेंटाइन करने के साथ ही मरीज के परिजनों के अलावा क्षेत्र के रहवासियों के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है, इस कारण अब भी सैकड़ों सैंपलों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग चल रही है।
हालांकि प्रतिदिन अलग-अलग आंकड़ों के मान से रिपोर्ट प्राप्त भी होती है। डॉ. सोनानिया के अनुसार 97 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट और प्राप्त हुई है जिनमें से 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जांच रिपोर्ट में दो लोगों को कोरोना संदिग्ध भी दर्शाया गया है।
जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है वह पूर्व से ही क्वारेंटाइन इलाकों में रहते हैं, इस कारण कोई नया क्वारेंटाइन क्षेत्र की दरकार भी नहीं है। डॉक्टरों द्वारा दिये गये आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 106 और 2 संदिग्ध.