- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:विधायक पारस जैन ने खुद को किया होम क्वारेंटाइन
उज्जैन:18 जून को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने उज्जैन से भोपाल गये भाजपा विधायक पारस जैन ने स्वयं को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। उनका कहना है कि जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, उनकी पत्नी और छोटे भाई की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट शनिवार को मिली है। विधायक सकलेचा और जैन दोनों तीन दिनों तक भोपाल में साथ रहे थे। अब कोरोना जांच के लिये जैन द्वारा सैंपल भी दिया जायेगा।
विश्व योग दिवस के अवसर पर विधायक पारस जैन को हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित अच्युतानंद व्यायामशाला गुरू अखाड़े पहुंचना था लेकिन शनिवार रात उन्हें पता चला कि जावद के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जैन ने चर्चा में बताया कि वह स्वयं विधायक सकलेचा के साथ भोपाल में तीन दिनों तक रहे थे। सकलेचा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण जैन ने स्वयं को होम क्वारेंटाइन कर लिया और सार्वजनिक कार्यक्रम से दूरी भी बना ली है। उधर राज्यसभा चुनाव में सकलेचा वोट डालने भोपाल पहुंचे थे उसके बाद 18 जून को ही विधायक पारस जैन के भोपाल निवास पर लंच में सकलेचा साथ रहे। इस दौरान 14 विधायक भी मौजूद रहे। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर कोरेाना जांच कराने की सलाह दी है, जबकि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई ने सकलेचा की कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू करवाई है।
नियम पालन के साथ किया योग
21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर गुरू अखाड़े के नियमित पहलवानों ने कोरोना नियमों के साथ सूर्य नमस्कार व योग किया। अखाड़े के इस कार्यक्रम में विधायक पारस जैन को भी शामिल होना था। होम क्वारेंटाइन की वजह से उन्होंने मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अखाड़े के पहलवानों से चर्चा की और उन्हें विश्व योग दिवस की बधाई भी दी।
तैराकों ने घर में मनाया योग दिवस
रामघाट तैराक दल के प्रशिक्षु खिलाडिय़ों ने घर में कोरोना नियमों का पालन करते हुए योग दिवस मनाया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने दीप जलाकर अनेक योग आसन किये।

