- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
उज्जैन:स्कूली शिक्षा विभाग के आदेश को रखा ताक पर
उज्जैन। जिले में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने वाले निजी एवं सरकारी स्कूलों की संख्या कक्षा 2502 है। इन स्कूलों में औसत दो से 40 तक शिक्षक हैं। स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देश थे कि सभी शासकीय और निजी स्कूलों के शिक्षक रविवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस परिप्रेक्ष्य में प्रात: 7 से 7.45 बजे तक अपने घरों पर दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम को देखते हुए योग करेंगे ओर फोटो गूगल के माध्यम से तय पोर्टल पर शिफ्ट करेंगे।
रविवार दोपहर तक गिनती के फोटो ही जिला शिक्षा विभाग की साइट पर डले थे। सहायक संचालक शिक्षा अभयसिंह तोमर ने बताया कि उज्जैन जिले में कक्षा 6 से 12 तक कुल स्कूलों की संख्या 2502 है। इनमें 2 से लेकर 40 तक शिक्षक हैं। ऐसे में गिनती के फोटो अपलोड होना लापरवाही या निष्क्रियता बताता है। चूंकि यह स्वैच्छिक था,अत: विभागीय स्तर पर भोपाल ही सूचित करेंगे।