- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
पहले पति का कराया 40 लाख रुपए का बीमा, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
एसएएफ जवान की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, मामले में पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि, एसएएफ जवान की हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का प्रेमी सीआरपीएफ का जवान है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि, प्रेमी की तलाश अभी जारी है।
सीआरपीएफ जवान भी है आरोपी
जानकारी के अनुसार, मामला नागझिरी थाना क्षेत्र है, जहां कल पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले एक एसएएफ जवान बलवीर सिंह की लाश मिली थी। एसएएफ बलवीर सिंह की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि, ड्यूटी से लौटने के बाद जवान छत पर ही सोया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बलवीर सिंह की हत्या को अंजाम दिया।
हत्या से पहले करवाया पति का 40 लाख का बीमा
आपको बता दें कि, पति की हत्या करने का प्लॉन पत्नी द्वारा काफी पहले से बनाया जा रहा था। वारदात से कुछ दिन पहले ही बलवीर की पत्नी ने उसका 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था। ताकि, घटना को अंजाम देने के बाद बीमा राशि का भी फायदा ले सकें। इससे ये तो साफ है कि, हत्या की साजिश लंबे समय से बनाई जा रही थी।