- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन:शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
उज्जैन।कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने पदभार संभालने से पहले भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। मंंदिर के सामने ही स्वागत मंच बनाया गया था।
यहां पर रवि भदौरिया का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेस की रैली महाकाल के आंगन से निकली। रैली के समापन के बाद भदौरिया ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर पदभार ग्रहण किया।
आज सुबह से ही कांग्रेसजनों की भीड़ महाकाल मंंदिर के सामने एकत्रित होने लगी थी। काफी समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। रैली गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, कंठाल चौराहा होते हुए शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंची।
रैली का जगह-जगह पर मंच बनाकर स्वागत किया गया। रैली में प्रमुख रूप से चेतन यादव, नूरी खान, अजीतसिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, हरिओम पोरवाल, ओम भारद्वाज, राजकुमार खलीफा, दीपक मेहरे, अंजू जाटवा, वीरेंद्र गौसर, सुरेंद्र मरमट, पूर्व एल्डरमैन गोपाल यादव, सुंदरलाल मालवीय, अजय शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
चुनाव का असर- आगामी दिनों में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए स्वागत रैली में ऐसे नेता ज्यादा दिखाई दिए जो कि वार्ड में पार्षद के टिकट के दावेदार हैं।