- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:75 वर्षीय वृद्ध का अपहरण कर हत्या के बाद लाश कुएं फेंकी
75 वर्षीय वृद्ध का अपहरण कर हत्या के बाद लाश कुएं फेंकी
7 दिन पहले बैंक में रुपये जमा कराने निकला था घर से, दो हिरासत में
उज्जैन। 7 दिन पहले केसीसी लोन के रूपये जमा कराने घर से निकले 75 वर्षीय वृद्ध का दो लोगों ने अपहरण कर हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी। परिजनों के आरोप के बाद कायथा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
यह था मामला: हरिराम पिता मोती 75 वर्ष निवासी आसेर थाना कायथा का शव कल दोपहर नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम अरन्याखेड़ी में पड़ी मिली। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हरिराम की गुमशुदगी 18 मई को परिजनों ने कायथा थाने में दर्ज कराई थी।हाथ बंधे थे। गले में टावेल लपटा था। संभवत: उसकी हत्या के बाद लाश को कुएं में फेंका गया जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।
जनसुनवाई में भी गुहार: राजेश ने बताया कि पिता का अपहरण गोकुल व बल्लू महाराज ने किया था। थाने में कार्यवाही नहीं हुई तो जनसुनवाई में एसपी के यहां शिकायत की उसके बाद भी पुलिस ने गोकुल व बल्लू के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया और न ही पिता की तलाश करवाई।
हाथ बांधकर गला घोंटने की संभावना: नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि 50 फीट गहरे कुएं से हरिराम का शव क्रेन की मदद से निकाला गया। उसके हाथ बंधे थे। गले में टावेल लपटा था। संभवत: उसकी हत्या के बाद लाश को कुएं में फेंका गया जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।
उधारी के रुपये लेना थे इसलिये किया अपहरण
हरिाम के बेटे राजेश ने बताया कि उसके पिता सोने के आभूषण व एक लाख रूपये लेकर बैंक जाने के लिये घर से निकले थे। उनका रास्ते में गोकुल निवासी सारोला और बल्लू महाराज निवासी आसेर ने कार से अपहरण कर लिया। पिता घर नहीं लौटे तो तलाश की जिसमें अपहरण की बात सामने आई। कायथा पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।