- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन:शा. माधवनगर हास्पिटल की कोरोना टेस्टिंग पर शंका की सुई..!
सिम्प्टोमेटिक होकर वापस आ रहे निगेटिव मरीज, टेस्ट में इस्तेमाल हो रहे रिएजेंट पर संदेह
उज्जैन। कोरोना संदिग्धों के स्वाब की जांच के लिए सबसे पहले अहमदाबाद की सुप्रो लेब में नमूना भेजा जाता था। बाद में आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में लैब खुलने के बाद वहां सेम्पल जाने लगे। इसके बाद शा.माधवनगर में ट्रृ नेट मशीन आने के बाद यहां भी आपातकालीन जांच होने लगी।
शासकीय माधवनगर हास्पिटल की लेब में कोरोना संदिग्धों के स्वाब के नमूनों की जांच को लेकर अब शंका की सुई उठने लगी है। इस बात को लेकर यहां का स्टॉफ भी अंदर ही अंदर चर्चारत है कि कहीं न कहीं उपयोग में लिया जाने वाला रिएजेंट ही इसका मुख्य कारण है।
सूत्रों का दावा है कि ट्रू नेट मशीन से होने वाली जांचों को लेकर इसलिए शंका हो रही है क्योंकि जिनकी जांच होती है, वे निगेटिव्ह आते हैं। एक सप्ताह के भीतर ही वे पाजीटिव्ह आ जाते हैं। सिम्प्टोमेटिक लक्षण के साथ जब वे उपचार के लिए आते हैं तो उनकी हालत काफी खराब रहती है। इसलिए मांग भी उठ रही है कि रिएजेंट की जांच करवाई जाए,या फिर स्वाब के नमूने दो लिए जाएं और दो अलग-अलग लेब में जांच के लिए भेजे जाएं। ताकि मरीजों का नुकसान न हो।
देखें कल का ही उदाहरण…
आरडी गार्डी में सेम्पल गए 230, पॉजीटिव आए 50
शासकीय माधवनगर हास्पिटल में सेम्पल गए 58, पॉजीटिव आए 06
शासकीय माधवनगर हास्पिटल में जो जांचें हुई वे आपातकालीन तो थी ही कोरोना संदिग्ध होने के नाते ही हुुई। आशंका है कि इनमें से जितने निगेटिव्ह आए,उनका कुछ प्रतिशत आने वाले दिनों में सिम्प्टोमेटिक होकर पॉजीटिव आ जाएं? इस बात से कुछ चिकित्सक भी सहमति जाता रहे हैं ।