- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
बारिश से बचने मजदूर वेयर हाउस के पास खड़ा हो गया, गार्ड ने चोर समझ गोली मार दी, मौत
पिंगलेश्वर के समीप स्थित वेयर हाउस के सिक्युरिटी गार्ड ने चोरी की आशंका में शनिवार-रविवार रात 3.30 बजे बारह बोर की बंदूक से मजदूर पर गोली दाग दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर रात में बारिश से बचने के लिए वेयर हाउस के पास खड़ा हो गया था, इसी दौरान वहां पहुंचे सिक्युरिटी गार्ड ने उस पर फायर कर दिया।
सेठीनगर निवासी गोपाल शिवहरे का मक्सी रोड पिंगलेश्वर मार्ग पर वेयर हाउस है। यहां सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी का गार्ड तैनात किया था। बताते है कि विद्यापतिनगर निवासी गार्ड मुनेश यादव रात में वेयर हाउस का पहरा लगाकर वापस गेट के पास लौटा तो देखा कि काले रंग के शर्ट में युवक खड़ा हुआ था। जिसे देख उसने तत्काल गोली चला दी जो युवक के कंधे में लगी। गोली लगने के बाद मौके पर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गार्ड यादव ने ही डॉयल 100 पर घटना की सूचना दी।
पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें बताया कि उक्त युवक चोरी करने के लिए आया था जबकि जांच में चोरी करने जैसा कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद गार्ड को हिरासत में ले लिया व थाने ले जाकर पूछताछ करने पर उसने स्वीकारा कि उक्त युवक को देख उसे चोर समझकर घबरा गया था इसलिए कुछ समझ नहीं आया तो गोली चला दी। पंवासा थाना प्रभारी गौतम ने गार्ड से यह भी कहा कि मन में कोई आशंका लग रही थी तो हवाई फायर कर देता, पैर में गोली चला देता लेकिन जान से क्यों मार दिया। गार्ड बोला कि मैं घबरा गया था।
मजदूर झारखंड से यहां काम करने आया था, साथियों ने की शिनाख्त
मजदूर की हत्या के कुछ घंटे बाद उसकी शिनाख्त मक्सी रोड खदान पर काम करने वाले साथी मजदूरों ने झारखंड निवासी महादेव लौहार (26) के रूप में की। एक साथी ने यह भी बताया कि रात में महादेव उसके यहां आया था और खाना खाने के बाद देर रात को निकल गया था। वह खदान पर ही बने कमरे पर रहता था। महादेव के जीजा ने बताया कि एक साल पहले ही शादी हुई थी और महादेव खदान पर ब्लास्टिंग ऑपरेटर था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव झारखंड ले गए। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि गार्ड को गिरफ्तार कर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। 12 बोर की बंदूक भी जब्त कर ली गई।