- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन:सोशल मीडिया पर अपनी ही पत्नी को किया बदनाम
उज्जैन:अपनी ही पत्नी और सास के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल दरअसल पत्नी द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोप से तिलमिलाए युवक ने बदला लेने के लिए यह कारनामा किया और अपनी ही पत्नी एवं उसकी माँ यानी सास को बदनाम करने की नीयत से से उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी आपत्तिजनक फोटो उस फर्जी फेसबुक अकाउंट के प्रोफाइल पर अपलोड करने लगा। जानकारी लगने पर युवती ने इसकी शिकायत राज्य साइबर सेल को की।
राज्य साइबर सेल ने शिकायत के आधार पर जांच की तो फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाला कोई और नहीं बल्कि शिकायत कर्ता युवती का पति ही निकला। राज्य सायबर सेल उज्जैन में पदस्थ निरीक्षक नरेंद्र गोमे के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक का नाम चेतनम गोठवाल उम्र 32 साल निवासी भागीरथपुरा इंदौर है। 2015 में देवास में रहने वाली रितु (काल्पनिक नाम) युवती से उसकी शादी हुई थी।
शादी के 1 साल बाद दोनों में अनबन होने के चलते युवती ने पति चेतनम और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था और अपने मायके में आकर रहने लगी।
इसी बात से खिन्न होकर चेतनम ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उसे बदनाम करने का प्लान बनाया और उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर न केवल उसकी बल्कि उसकी मां की भी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने लगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कायमी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने में सब इंस्पेक्टर हिमांशु चौहान, गोपाल अजनार, आरक्षक कमलाकर, महावीर सिंह,कमल सिंह,सुनील पवार, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।